फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतगणना की मांग पर अड़े भाजपाई

विज्ञापन
पुनर्मतगणना की मांग पर अड़े भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दातागंज। मात्र एक सौ आठ मतों से हार होने से निराश अलापुर नगर पंचायत से भाजपा के प्रत्याशी दुर्गादेवी के समर्थकों ने काफी देर तक हंगामा किया। उनके समर्थक पुनर्मतगणना की मांग कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अलापुर से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी रहीं नाज-बी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की दुर्गादेवी को कड़े मुकाबले में 108 मतों से मात दी। इतने कम मतों से हार होने पर बीजेपी की प्रत्याशी दुर्गादेवी ने मतगणना स्थल पर अपने समर्थकों के साथ हंगामा कर दिया। वह पुनर्मतगणना की मांग की। दोबारा कराई गई चेकिंग में तीन मत उनके निकल आए तब उन्होंने और ज्यादा हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ दिया। मतगणना में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों का कहना था कि निष्पक्षता से मतगणना हुई है। इसलिए अब पुनर्मतगणना नहीं होगी। बाद में बसपा की नाज-बी को विजयी घोषित कर दिया गया। तब बीजेपी प्रत्याशी अपने समर्थकों संग निराश चलीं गईं। बता दें कि विजयी नाज-बी को 2594 और हारीं बीजेपी की दुर्गादेवी को 2486 मत मिले थे।
----
निर्दलीय धीरेंद्र गुप्ता 152 मतों से जीते
दातागंज। नगर पंचायत उसावां में निर्दलीय प्रत्याशी रहे धीरेंद्र गुप्ता उर्फ धीरू 152 मतों से विजयी हुए। उनकी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की पुष्पा देवी दोबारा से मतगणना कराने की मांग कर रहीं थीं लेकिन प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी। लिहाजा, मतगणना होने के करीब दो घंटे बाद धीरेंद्र गुप्ता का परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

उसावां नगर पंचायत में निर्दलीय धीरेंद्र गुप्ता उर्फ धीरू और भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी के बीच काफी रोचक मुकाबला हुआ था। धीरेंद्र गुप्ता को 1243 मत मिले थे जबकि पुष्पा देवी को 1091 मत। धीरेंद्र गुप्ता 152 मतों से जीत गए थे। इतने कम अंतर से जीत होने पर बीजेपी की पुष्पा देवी और उनके समर्थक फिर से मतगणना कराना चाह रहे थे। मगर उनकी रिटर्निंग आफीसर दिनेश कुमार सिंह ने एक नहीं सुनी। मगर परिणाम जरूर मतगणना होने के लगभग दो घंटे बाद घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें