फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के वक्त सील रहेगी सीमा, 16 बैरियर लगेंगे

विज्ञापन
डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। डीएम और एसएसपी ने पुलिस लाइंस में संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि वोटरों को धमकाने और फर्जी वोटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जा सकता है। डीएम ने बताया कि सोलह जगह बैरियर लगाकर वोटिंग के दौरान जिले की सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी चंद्रप्रकाश ने बताया कि सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में 22 नवंबर को चुनाव होगा। कुल 205 मतदान केंद्रों के 572 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। कुल 27 जोनल और 70 सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है। कुल बूथ संख्या के अलावा 57 पोलिंग पार्टियां अतिरिक्त के रूप में रखी गई हैं। कुल 42 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सीधी वेबकास्टिंग की जाएगी। बाकी सभी केंद्रों पर भी फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे। मतदान पार्टिंयों की रवानगी 21 नवंबर की सुबह सात बजे से छह मंडी स्थलों बदायूं, उझानी, सहसवान, बिसौली, दातागंज और बिल्सी से होगी। मतगणना भी इन्हीं मंडी स्थलों पर कराई जाएगी।
------
फोर्स लेगी संदिग्धों की तलाशी
डीएम ने बताया कि सोलह जगह बैरियर लगाकर वोटिंग के दौरान जिले की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। किसी को वोट डालने जाने में अड़चन नहीं आएगी पर यह जरूर देखा जाएगा कि नगर क्षेत्रों में फिजूल ही बाहरी लोगों की आवाजाही न हो। रास्तों से मतदान केंद्रों तक फोर्स तैनात रहेगा। जवानों को निर्देश दिया गया है कि वह संदिग्ध लोगों की तलाशी जरूर लें।
विज्ञापन

-----
सार्वजनिक अवकाश रहेगा
मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके लिए डीएम ने सभी विभागों के साथ ही अर्ध सरकारी विभागों, निगमों, व्यावसायिक संस्थाओं को दिशानिर्देश जारी किए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति वोट डालने से वंचित न रह जाएं। मतदान का प्रतिशत अधिक कराने के लिहाज से चुनाव आयोग ने यह निर्णय किया है।
----
आज और कल नहीं बिकेगी शराब
डीएम ने निर्देश दिया है कि मंगलवार और बुधवार को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिहाज से यह व्यवस्था की गई है। यहां बता दें कि शराब बंदी की जानकारी होते ही शौकीन शहर की शराब दुकानों पर उमड़ पड़े और एडवांस में शराब खरीद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें