फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश की खानापूर्ति कर लौट गए अफसर

विज्ञापन
जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। जाम और अतिक्रमण शहर की सबसे बड़ी समस्या है। मंगलवार को डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने रोडवेज चौराहे पर जाम खुलवाने की खानापूर्ति की और चले गए। रोडवेज से होकर गुजरने वाले दिनभर जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

रोडवेज के सामने चौराहे पर इधर-उधर रोडवेज बसें खड़ी रहती हैं। इन्हीं रोडवेज बसों के बीच में उत्तर प्रदेश लिखी प्राइवेट बसें खड़ी की जाती हैं। रोड किनारे फलों के ठेले खड़े रहते हैं। इससे चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार को इसकी शिकायत डीएम दिनेश कुमार सिंह के पास पहुंची। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी को अपने पास बुलाया और सीओ सिटी के साथ जाकर जाम की समस्या दूर करने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर दोपहर करीब एक बजे सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेश सिंह रोडवेज चौराहे गए। उनके निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने रोड पर खड़े टैक्सी चालकों को दौड़ा दिया। रोडवेज चौराहे पर कुछ देर गाड़ियों को इधर-उधर कराया। वहां कुछ देर रुकने के बाद दोनों अफसर चले गए। उनके जाने के कुछ देर बाद रोडवेज चौराहे पर फिर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें