बदायूं। पीएचसी और सीएचसी से कोई डॉक्टर दो बजे से पहले अपनी कुर्सी नहीं छोड़ेगा। कोई कार्यशाला या बैठक है तो डॉक्टर दो बजे के बाद ही जाएं। यह निर्देश डीएम अनिता श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बदायूं क्लब में आयोजित कार्यशाला में दिए।
संघन मिशन इंद्रधनुष के तहत बदायूं क्लब में शुक्रवार को सात अक्तूबर से दिसंबर 2018 तक 90 प्रतिशत प्रतिरक्षण पूर्ण करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डीएम अनिता श्रीवास्तव, सीडीओ शेेषमणि पांडेय, सीएमओ नेमीचंद्रा और टीकाकरण के मंडल प्रभारी धनंजय कुमार मौजूद रहे। बरेली मंडल के प्रतिरक्षण प्रभारी धनंजय कुमार ने कार्यशाला में वैक्सीन का रखरखाव, कोल्डचेन और लोग बीमारियों से कैसे बचें इस संबंध में जानकारी दी। इसके अलाव हैड काउंटर के तहत सर्वे कराया गया। कार्यशाला में कहा गया कि आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम बैठक कर इस कार्यक्रम में सहयोग करेंगी।
सीडीओ ने कहा कि इस कार्यक्रम को पूरा करने के लिए सीडीपीओ को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। सीएमओ नेमीचंद्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम की प्रधानमंत्री समीक्षा कर रहे हैं।