फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से वृद्ध दंपति समेत पांच और लोगों की मौत

Fri, 08 Sep 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
fever
विज्ञापन
जिले में तेज बुखार से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक वृद्ध दंपति समेत पांच अन्य लोगों की  बुखार की चपेट में मौत हो गई। कई लोग बुखार से पीड़ित होकर जिदंगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।  
विज्ञापन

दातागंज। क्षेत्र के गांव रोहड़ी में कई दिनों से तेज बुखार का प्रकोप चल रहा है। मंगलवार की शाम को गांव निवासी दयाराम की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। उनकी मौत के कुछ घंटों बाद ही पत्नी विमला देवी की रात में करीब तीन बजे मौत हो गई। यहां बुखार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। उनके पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि दोनों स्वस्थ्य थे। एक ही दिन दोनों को बुखार आया। पिता की शाम को और रात में मां की मौत हो गई। इधर, ग्राम प्रधान कमलेश ने बताया कि गांव में तेज बुखार का प्रकोप काफी समय से चल रहा है। गांव निवासी रतीभान, विकास, मनोज, मोरपाल, कल्लू, हरिद्वारी, रामसिंह, रामस्वरूप, धनुष पाल, जुगेंद्र, पप्पू, नेत्रपाल समेत कई लोग बीमार हैं। प्रधान ने बताया कि उनकी डॉक्टर से बात हुई थी उन्होंने गांव में कैं प लगाने की बात कही थी। बताया गया कि ज्यादातर मरीज निजी डाक्टरों के यहां इलाज करा रहे हैं।
कुंवरगांव। ग्राम ललेई निवासी 21 वर्षीय कुसमा पत्नी रूप कुमार को पिछले चार दिनों से बुखार आ रहा था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत देखकर बरेली रेफर कर दिया गया। मगर बरेली ले जाने के दौरान रास्ते में कुसमा ने दम तोड़ दिया। इससे परिवारीजन शव लेकर घर लौट आए। इस गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। इसकी खास वजह गांव में फैली गंदगी है।  
विज्ञापन

 मूसाझाग। जगत ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी सर्वेश की तीन वर्षीय बेटी शिवानी को पिछले तीन दिन से बुखार आ रहा था। उसका गुलड़िया गांव के एक झोलाछाप के यहां इलाज चल रहा थ। शुक्रवार सुबह शिवानी की हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। वहीं के रायपुर गांव की 40 वर्षीय चम्पा देवी पत्नी नत्थू सिंह को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। बदायूं के एक निजी डॉक्टर ने चंपा देवी को बरेली रैफर कर दिया था। वहां से दिल्ली भेज दिया गया। दिल्ली में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात चंपा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें