फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले के 17 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 30 रुपये वृद्धि का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पेराई सत्र में 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि से जनपद के करीब 17 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इन किसानों को बढ़ी दर से अतिरिक्त भुगतान मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि किसान इस वृद्धि से खुश नहीं है और इसे नाकाफी बता रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सरकार तीस रुपये बढ़ाकर किसानों को झूठा दिलासा दे रही है, जबकि हकीकत यह है कि प्रति वर्ष गन्ने की लागत में 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हो जाती है। इससे उन्हें कम उत्पादन होने पर काफी घाटा भी झेलना पड़ता है। जिले में वजीरगंज, कादरचौक, दातागंज, शेखूपुर क्षेत्र में सर्वाधिक गन्ना का उत्पादन होता है। सर्वे के मुताबिक इस बार करीब 17 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ना की खेती की गई है।

खर्चे बढ़ने पर घट रहा उत्पादन
जनपद में गन्ना का उत्पादन प्रतिवर्ष घट रहा है। दातागंज क्षेत्र के सुनील गुड्डू शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ना में खर्चा बढ़ने के कारण किसान इससे मुख मोड़ रहे हैं। वह गन्ना को छोड़कर आलू और मक्का की खेती कर रहे हैं, जिसमें उन्हें अधिक मुनाफा हो रहा है। वर्तमान में उनके पास दो एकड़ गन्ना है। अगले वर्ष वह भी गन्ना की फसल करने के मूड में नहीं है। उनका कहना है कि गन्ना में जी तोड़ मेहनत के बाद मिल के पास पहुंचा दो पैसा अटक जाने का डर ज्यादा रहता है। अगर नकद में बेचों तो बिचौलिए औने- पौने दाम में खरीदते हैं।
विज्ञापन


बिसौली गन्ना मिल पर पिछले साल का भी बकाया
जनपद में बिसौली चीनी मिल पर पिछले वर्ष का भी गन्ना किसानों का बकाया रह गया। जिसके कारण मिल के लिए क्षेत्रीय किसानों ने गन्ना की आपूर्ति नहीं की जिसके कारण मिल को 26 जनवरी को बंद कर दिया गया। मिल पर गन्ना किसानों को पिछला और इस वर्ष का मिलाकर करीब 22 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। इस क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों से गन्ना उत्पाद का क्षेत्र कम हुआ है। यहां के किसान भी आलू और मक्का का उत्पादन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें