फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा ही विकास की मुख्य धुरी : पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया (बदायूं)। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय सतीश चंद्र सिंह की प्रतिमा का शनिवार को एमजेपी अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति विनय पाठक ने अनावरण किया। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलपति ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी धुरी होती है जिससे कोई भी इंसान विकास की इबारत लिख सकता है। कुलपति ने स्वर्गीय सतीश चंद्र सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर भी प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने विकास की दृष्टि से पिछड़े क्षेत्र में शुमार रखने वाले इस इलाके में तीन इंटर कॉलेज स्थापित कर गरीबों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया।
बरेली के पूर्व विधायक और पूर्व मेयर कुंवर सुभाष पटेल ने भी सतीश चंद्र सिंह के जीवन पर विस्तार के प्रकाश डाला। पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने सतीश चंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय ऋषि देव सिंह को भी याद किया। संचालन कर रहे शिक्षक राजवीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस बीच विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा, स्वच्छता और अंधविश्वास पर आधारित अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर अशोक खुराना, सतीश चंद्र सिंह इंटर कॉलेज के संरक्षक और आईआरएस तरुण कुमार सिंह, प्रबंधक तारा देवी, प्रशांत पटेल, दिलीप सिंह, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र पाल, हरिओम, अरविंद पाल, विवेक गंगवार, रेखापाल, स्वाति उपाध्याय, बाबू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें