बदायूं। जहर खाकर जिला अस्पताल में मरे युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके लिए डॉक्टरों ने बिसरा प्रजर्व कर दिया है। वहीं उसके परिवार वाले शव को अपने घर ले गए हैं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद निवासी तारा सिंह की रविवार को जहर खाने से जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। उसकी जेब से पुलिस को दिए गए शिकायती पत्रों की छायाप्रति निकली थी। जिसमें उसने अपनी पत्नी और बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। तारा सिंह की मौत की सूचना पर देर शाम अस्पताल पहुंचे उसके भाई मोना सिंह ने तारा सिंह की पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया था लेकिन उसने सोमवार शाम तक कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने सोमवार दोपहर तारा सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।