फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट जाने को उठी महिला की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। परिचित के घर में पिछले कई साल से रह रही वृद्धा शुक्रवार सुबह अचानक छत से गिर पड़ी। वह उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा तड़के करीब चार बजे गौतमपुरी मोहल्ले में हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर के मजरा गड़रिया नगला निवासी स्वर्गीय प्रेमपाल मौर्य की पत्नी शन्नो (60) नि:संतान थी। करीब तीन-चार साल से वह गांव से आकर गौतमपुरी मोहल्ले में अपने परिचित शफी अहमद के घर रहने लगी थी। गुरुवार शाम को वह छत पर जाकर सो गई थीं। तड़के करीब चार बजे गलियारे में धड़ाम की आवाज सुनाई दी तो शफी समेत आसपास के लोग जाग गए। शन्नो के सिर से खून बह रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसे शफी ने ही भर्ती कराया। शफी की मानें तो शन्नो टॉयलेट जाने के लिए चारपाई से उठीं लेकिन नींद में होने की वजह से वह दूसरी तरफ जाकर गिर गई। शन्नो की मौत इलाज के दौरान सुबह आठ बजे हुई। भनक लगते ही मृतका के कुनबे के लोग और रिश्तेदार भी पहुंच गए।
मृत महिला के बहनोई सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी केदार ने पुलिस को बताया कि शन्नो के पति की मौत भी काफी समय पहले हो चुकी है। उसके पति तीन भाई थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह सिर में गहरी चोट बताई गई है। इधर, कोतवाल विनोद कुमार चाहर का कहना है कि पुलिस को अस्पताल के मीमो से घटना के बारे में जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद ही जिला अस्पताल में मृत महिला के कुनबे के लोगों से बात कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें