फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंजन नगला में दो झोपड़ियां जलीं, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। शुक्रवार दोपहर निरंजन नगला गांव में आग लगने से दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। उनमें रखा हजारों रुपये का सामान भी जल गया। आग बुझाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया, जिसे स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम निरंजन नगला निवासी रामनिवास शाक्य की झोपड़ी में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। जब तक परिवार वाले समझ पाते, उससे पहले आग की लपटों ने उनके पड़ोसी सत्यप्रकाश की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में दो झोपड़ियों से ऊंचीं-ऊंचीं लपटें उठने लगीं। यह देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया, जिससे कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक गांव वालों ने आग बुझानी शुरू कर दी थी। बाद में पुलिस ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में दोनों झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान कपड़े, बर्तन, चारपाईयां, गेहूं, सरसों आदि समेत अन्य सामान जल गया। इस दौरान आग बुझाते समय जुगेंद्र (35) पुत्र रामनिवास झुलस गया, जिसे परिवार वाले कस्बे के प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए हैं। रामनिवास और सत्यप्रकाश ने बताया कि वह हरियाणा के हिसार में भट्ठे पर काम करते थे। शुक्रवार सुबह ही उनके परिवार गांव लौटे थे। साथ में 25 हजार रुपये लाए थे। रुपयों को टिन के बक्से में रख दिया था। आग लगने से वो भी जल गए। उनकी सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक सुखवीर सिंह ने क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें