फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने किया बिसौली उपकेंद्र का निरीक्षण, मिली कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पॉवर कारपोरेशन बरेली के चीफ इंजीनियर ने उझानी-बरेली बाईपास का निरीक्षण किया, अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर काम में तेजी लाएं तथा 11 हजार वोल्ट की लाइन ठीक करें। वहीं बिसौली उपकेंद्र का निरीक्षण किया, तो वहां अभिलेखों में कई गड़बड़िया मिली। इस पर सुधार के निर्देश दिए हैं। कहा कि अगर जल्द ही इसमें सुधार नहीं हुआ, तो कर्मचारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

गुरुवार को चीफ इंजीनियर सतेंद्र कुमार सक्सेना ने उझानी रोड से बरेली रोड को जोड़ने वाले फोरलेन बाईपास का निरीक्षण किया। बाईपास के बरावर खेतों से 11 हजार की लाइन गुजर रही है, जो काफी नीची है। इससे ठीक करने के निर्देश दिए, साथ ही अन्य कमियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त की, कहा कि अगर सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए सभी तैयार रहें। इसके बाद में बिसौली उपकेंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विभाग के रिकॉर्ड को चेक किया, तो काफी अनियमितताएं मिली। कई एंट्री ऊपर नीचे थे। कैशबुक का दो सालों से संबंधित अधिकारी ने निरीक्षण ही नहीं किया था। इस पर उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इन सभी अभिलेंखों को अबिलंब दुरुस्त कर लिया जाए। अब कमी मिलने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें