फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदामा चरित्र सुन भक्त हुए भाव विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मोहल्ला पटियाली सराय स्थित श्री संकटमोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारे अरविंद किशोर शरण महाराज ने भक्तों को सुदामा चरित्र, उद्धव संवाद, विष्णु सहस्त्रनाम और गोतर्पण की कथा सुनाई।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि जब उद्धव गोपियों को ज्ञान का संदेश देने जाते हैं, तो गोपियां कहती हैं कि हे उद्धव हमारे पास एक मन है। इसमें हमारा कृष्ण विराजमान है फिर इसमें ज्ञान कहां से समा सकता है। इसके बाद मेें गोपियों ने ‘ऊधो मन न भए दस बीस, एक हो सो गयो श्याम संग’ कहकर उद्धव को वापस भेज दिया। इसके बाद महाराज ने सुदामा चरित्र की कथा सुनाई। कथा सुनाकर भक्त भाव विभोर हो गए। इसके बाद में विष्णु सहस्त्रनाम की महिमा का सुंदर वर्णन किया। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मनमोहक झांकी के दर्शन किए और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महाराज ने बताया शुक्रवार सुबह सात बजे विशाल यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पूर्णाहुति सुबह आठ बजे दी जाएगी। साढ़े आठ बजे कन्या भोज कराया जाएगा। उसके बाद हनुमानजी महाराज का भंडारा होगा। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, नीरज शर्मा, मधुर शर्मा, विनायक वैष्णवी, मनु, खुशी, सिद्धि, आमोद चाणक्य, विष्णु प्रकाश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें