फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गेहूं खरीद की स्थिति बेहद खराब है। अभी तक लक्ष्य से आधी भी खरीद नहीं हो सकी है। पिछले दिनों हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव तक ने खरीद धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रशासन की ओर से निगरानी के लिए सात टीमों का गठन किया गया, जो जिले से बाहर गेहूं जाने से रोकेंगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से जिले में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खोले गए, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी आज तक विभाग की ओर से लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत भी गेहूं खरीद नहीं हो पाई है। 20 मई को जब प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से बरेली मंडल की गेहूं खरीद समीक्षा की गई, तो पाया कि जिले में गेहूं खरीद के हालात काफी खराब हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए, कुछ दिनों इंतजार करने के बावजूद गेहूं खरीद रिपोर्ट में प्रगति नहीं हो रही थी, तो एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह ने जांच टीमें गठित कीं। ये टीमें बिना मंडी शुल्क जमा किए जिले से बाहर जा रहे ट्रकों को पकड़ेंगीं और ऐसे ट्रकों को जिले से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रय एजेंसियों को भी लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है।

टीम के सदस्यों को किए रोड निर्धारित
- नायब तहसीलदार सहसवान को उझानी तिराहे से सहसवान-मुजरिया, दहगवां-गुन्नौर मार्ग, नायब तहसीलदार बिसौली को नवादा-कुवरगांव तिराहे से सैदपुर, वजीरगंज, बिसौली, फैजगंज बेहटा, चंदौसी मार्ग व बिसौली-आसफपुर मार्ग, तहसीलदार बिल्सी को बिसौली-बिल्सी, इस्लामनगर, बहजोई मार्ग, बिल्सी, मुजरिया तिराहा, कछला पुल मार्ग, तहसीदार बदायूं लालपुर तिराहे से शेखूपुर, कादरचौक, कासगंज मार्ग, उझानी तिराहा, नवादा चौराहे से बिनावर, भमोरा मार्ग, मंडी चौराहे से सखानू, अलापुर, म्याऊं मार्ग, दातागंज तिराहे से नवादा, कुवरगांव, आंवला मार्ग, नायब तहसीलदार दातागंज को दातागंज से बरेली मार्ग, दातागंज से फरीदपुर, शाहजहांपुर, म्यॉऊं, उसावां, कलान मार्ग दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें