फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बरबाद कर रहे छुट्टा पशु, प्रधान के खिलाफ भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं (बदायूं)। म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गौंतरा पट्टी नरपत खुर्द में बनाई गई गोशाला धरातल पर नहीं है। गोशाला की बल्लियां इधर-उधर बिखरी पड़ी और गोवंशीय खेतों में छुट्टा घूम रहे हैं। इससे न सिर्फ फसलें बरबाद हो रही हैं, बल्कि ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया और डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम गौंतरा पट्टी नरपत खुर्द के ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव से पूर्व और चुनाव के बाद भी डीएम दिनेश कुमार सिंह ने आदेश दिए थे कि गांव-गांव अस्थाई गोशाला बनाई जाए। उस गोशाला में फसलें उजाड़ने वाले छुट्टा मवेशियों को बंद किया जाए। उनके चारा पानी की भी व्यवस्था की जाए। इसकी जिम्मेदारी संबंधित ग्राम प्रधान की होगी, लेकिन गौंतरा पट्टी के ग्राम प्रधान ने डीएम के आदेशों को हवा में उड़ा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने दो चार बल्ली लगाकर अस्थाई गोशाला बनाई थी। उसके बाद गोशाला का मोबाइल से फोटो लिया। कुछ देर के लिए दो चार मवेशी भी उसमें बंद किए गए थे लेकिन उसके बाद मवेशी कैसे निकल गए, गोशाला कहां है, कुछ पता नहीं। अस्थाई गोशाला की बल्ली इधर-उधर पड़ी हुई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में ग्राम प्रधान से लेकर ग्राम पंचायत सचिव से शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि जब जिला प्रशासन के आदेश हैं कि घुमंतू गोवंशीय मवेशियों को गोशाला में बंद किया जाए तो क्यों बंद नहीं किए जा रहे। पशु उनके खेतों में घूम रहे हैं और उनकी फसलों को उजाड़ रहे हैं। रोजाना रात दिन फसलों की रखवाली करनी पड़ी है। रामस्वरूप, लक्ष्मी, मनोज, चेतराम आदि समेत तमाम ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वह सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

-गांव में अस्थाई गोशाला बनाने की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पा रही है। गोशाला के लिए जो बल्ली लगाई गईं थीं, उन्हें गांव वाले उखाड़ कर ले गए। ऐसे में छुट्टा पशुओं को रोकना संभव नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नन्हेलाल, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें