फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीपी पैट और ईवीएम हैं पूरी तरह से सुरक्षित: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कलक्ट्रेट में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान वीपीपैट व ईवीएम के बारे में जानकारी दी। कहा कि चुनाव आयोग से मिले दिशा-निर्देशों के बाद लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है, इसके प्रचार के लिए तीन एलईडी वैन लगाई गई हैं, जो कस्बों में जाकर लोगों को इसके उपयोग करने के बारे में जानकारी देंगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि छह विधानसभाओं पर इस बार 2557 पोलिंग स्टेशन है। इन पर 22 लाख 58 हजार 566 मतदाता एक सितंबर 2018 तक पंजीकृत थे, जो 31 जनवरी 2019 तक बढ़कर 22 लाख 78 हजार 680 हो गए हैं। इसमें 14 हजार 125 दिव्यांग मतदाता भी शामिल है। ये सभी इस बार वीवी पैट व ईवीएम से वोटिंग करेंगे। ये आधुनिक मशीन है। पहले ईवीएम मशीन में लाइट और आवाज सुनकर वोट का पता चलता था, लेकिन अब मतदाता स्वयं ये भी देख सकता है कि उसने किसको वोट दिया है। इसके लिए वीवी पैट मशीन साथ में लगाई गई है। डीएम ने बताया कि उनकी ओर से 193 टीमों का गठन किया गया है, जो आचार संहिता लागू होने के बाद बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स हटाने में लग जाएंगी।
एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार जो वीवी पैट व ईवीएम आयी है, वे सभी नई हैं। पिछली बार जो मतदान हुए थे, वे सभी मशीनें हटा दी गई है। इस बार ‘एम-3’ मॉडल की मशीन से वोटिंग की जाएगी। एडीएम ने बताया कि इस बार सभी बूथों पर ये मशीनें जाएंगी। वहां पर मतदाता वोट डालकर देख सकते हैं कि ये किस प्रकार काम कर रही हैं। इसके साथ तीन एलईडी वैन लगाई गई हैं, जिनके माध्यम से गांव, कस्बे, बाजार आदि में जाकर लोगों को इन मशीन के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके बाद डीएम ने मशीन से वोट डालकर दिखाया। इस मौके पर सीडीओ निशा अनंत, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें