फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया मातृभाषा का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया जिसके तहत विद्यार्थियों को इस दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। विशाल गुप्ता ने कहा कि विश्व में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी मातृभाषा का सम्मान करे, क्योंकि भाषा सबको एक-दूसरे से जोड़ने का साधन हैं। संवाद के माध्यम से व्यक्ति एक-दूसरे के भावों से जुड़ते हुए अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि भाषा का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। संसार के भिन्न-भिन्न देशों में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं। सभी भाषाओं का महत्व एक समान है, अत: हमें सभी का सम्मान करना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें