फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद रीजन के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के बीआरबी मॉडल स्कूल में चल रही सीबीएसई की जोनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी इलाहाबाद रीजन के खिलाड़ियों का दबदबा बना रहा। कुछ खिलाड़ियों के बीच मुकाबले काफी कड़े रहे। प्रतियोगिता के तीसरे दिन एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य विद्यालय पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुक्रवार से टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच शुरू होंगे।
विज्ञापन

बीआरबी मॉडल स्कूल में तीसरे दिन की सीबीएसई जोनल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू होने से पहले स्कूल परिसर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में शामिल होने दूसरे राज्यों और जिलों के खिलाड़ियों ने इसका भरपूर आनंद लिया। इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। मैच के दौरान गर्ल्स ग्रुप की टीमों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। कुछ मुकाबलों में खिलाड़ियों को जीतने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। इस मौके पर सीबीएसई पर्यवेक्षक विशाखा सिंह, चीफ रेफरी बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया मदन चरण श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना, प्रबंधक सुभाष बतरा मौजूद रहे।

टीम को दिया वॉक ओवर
सीबीएसई जोनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन गर्ल्स ग्रुप में शारदा ग्लोबल पटना की टीम समय से खेलने नहीं पहुंची। इसके बाद में रेफरी की ओर से उन्हें कई बार बुलावा भेजा लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद में रेफरी ने उसे वॉक ओवर दे दिया गया।
विज्ञापन


परिणाम: अंडर 14 गर्ल्स ग्रुप
अंडर 14 कैटेगरी में कुल आठ मैच ईस्ट जोन में हुए। सेंट फ्रांसिस इलाहाबाद ने माउंट लिटेरा बनारस को 2-0 से, डॉ. अमृत लाल वाराणसी ने सनबीम सनसिटी को 2-0 से, डीपीएस भिलाई ने भारतीय विद्या रायपुर को 2-0 से, डीपीएस रायपुर ने रायल ग्लोबल गुवाहटी को 2-0 से हराया।

अंडर 17 गर्ल्स ग्रुप
अंडर 17 कैटेगरी में चिक्कड़ बरेली ने लॉयंस विद्या मंदिर को 2-0 से, डीएवी हजारीबाग ने एलबीके अलीगढ़ को 2-0 से, सेंट फ्रांसिस बरेली ने जयपुरिया बनारस को 2-0 से, डीपीएस इटावा ने डॉ. अमृत लाल बनारस को 2-0 से, सनबीम इंग्लिश बनारस ने यूएस एकडमी गोरखपुर को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें