‘बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें तो सफलता जरूरी मिलेगी’
विधायक ने 1856 बच्चों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटे
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शासन द्वारा संचालित पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे और अध्यक्षता डीएम दिनेश कुमार सिंह ने की। विधायक ने कहा कि अगर बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलेगी।
इसके तहत कक्षा 9 एवं 10 के बच्चों को 3000 रुपये प्रतिवर्ष और कक्षा 11 एवं 12 के बच्चों को 3290 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति मिलेगी।
मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व दशम छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति नवीनीकृत छात्र योजनांतर्गत अल्पसंख्यक के 379, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1258, अनुसूचित जाति जनजाति के 157 एवं सामान्य वर्ग के 62 मिलाकर कुल 1856 बच्चों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य और राष्ट्र निर्माता होते हैं। डीएम ने कहा कि गांधी जी का सपना स्वच्छ भारत था। सभी बच्चे माता-पिता एवं पड़ोसियों को को कूड़ा इधर-उधर न फेंकने दें। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद थे।