फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को रौंद कर कार रेलवे फाटक से टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल सवार को चपेट में लिया, कार रेलवे फाटक से टकराई, तीन घायल
विज्ञापन

ट्रेन गुजरने से पांच मिनट पहले छतुइया रेल फाटक पर सोमवार रात हादसा
आरपीएफ ने कार को कब्जे में लेकर चालक से की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। छतुइया रेल फाटक पर ट्रेन के गुजरने से पांच मिनट पहले तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को चपेट में लेने के बाद रेलवे फाटक को चपेट में ले लिया। कार की टक्कर लगते ही बैरियर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार युवकों समेत तीन लोग घायल हो गए। गेटमैन की सूचना के बाद आरपीएफ ने कार को कब्जे में ले लिया।
हादसा सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। बरेली-मथुरा हाईवे स्थित छतुइया क्रॉसिंग पर कासगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार का चालक नियंत्रण खो बैठा। कार ने फाटक के पास खड़े साइकिल सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव हरहरपुर निवासी पालाराम (40) को चपेट में ले लिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद कार रेलवे के फाटक से भिड़ गई। कार सवार बदायूं में इंदिरापुरम निवासी तरंग गुप्ता और बदायूं में ही विद्या कृपानगर निवासी वैभव के सिर में चोट आई है। फाटक पर तैनात गेटमैन ने हादसे की सूचना स्टेशन पर दी। चूंकि तब तक बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन स्टेशन से छूट चुकी थी, उसे फाटक पर पहुंचने से पहले ही आउटर पर रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस और आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ही बेरियर में फंसी कार को हटवाया। इसे लेकर हाईवे पर भी करीब आधा घंटा तक आवागमन प्रभावित रहा। आरपीएफ ने कार को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ ने कार चालक से भी पूछताछ की। दरोगा रामऔतार ने बताया कि साइकिल सवार समेत तीनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराया है। उनका कहना है कि कार चालक के खिलाफ आरपीएफ ने बदायूं स्थित थाने में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें