संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिले युवक की मौत
उझानी (बदायूं)। मोहल्ला गौतमपुरी में किराये के मकान में रह रहा युवक रविवार रात अपने ही कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। रिश्तेदारों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरा उसकी मौत हो गई।
मृतक ओमवीर (35) पुत्र शंकरलाल कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर नगरिया का निवासी था। उसकी ससुराल गौतमपुरी मोहल्ले में है। वह ससुराल के पास एक किराये के मकान में रहता था। रविवार रात में वह बेहोशी की हालत में कमरे में पड़ा मिला। भनक लगते ही ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया फिर रिश्तेदार उसे जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान सोमवार तड़के ओमवीर ने दमतोड़ दिया। मामला घरेलू कलह का बताया जा रहा है। नगरिया से मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। ब्यूरो