कहीं एटीएम खराब तो कहीं नहीं है कैश
शादियों का सीजन शुरू, समय रुपये न मिलने पर टालने पड़ रहे हैं कई काम
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
नोटबंदी के बाद अब एटीएम बंदी लोगों को परेशान कर रही है। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में समय पर रुपये न मिलने पर लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कभी-कभी तो कई काम टालने पड़ रहे हैं।
जहां तक शहर में लगे एटीएम का सवाल है तो कहीं उनमें कैश नहीं है तो कहीं तकनीकी खराब के कारण वे ठप हैं।
---
कैश है पर मशीन खराब
शहर के अर्बन बैंक के पास स्थित एसबीआई का एटीएम। समय दोपहर 1:10 बजे। पड़ोस के दुकानदार सर्वेश राठौर ने बताया कि तीन दिन पहले तक यहां कैश निकल रहा था। लेकिन तकनीकी खराबी आने के बाद दोबारा चालू नहीं हुआ। इस कारण गार्ड ने इससे बंद कर दिया।
----
मशीन हुई कैशलेस
इंद्रा चौक स्थित यूनियन बैंक का एटीएम। समय दोपहर 1:20 बजे। यहां आए रवि ने बताया कि रुपये नहीं है। इससे पहले वह चार एटीएम ओर चेक कर चुका है। वहां पर भी कैश नहीं मिला। बड़ी परेशानी हो रही है।
----
सर्वर में खराबी, शटर नीचे
सिविल लाइन स्थित आईडीबीआई बैंक का एटीएम। समय दोपहर 1:30 बजे। जानकारी लेने पर पता चला कि एटीएम के सर्वर में दिक्कत आ गई। इस वजह से बंद कर दिया गया। जैसे ही सर्वर ठीक हो जाएगा इसे फिर खोल दिया जाएगा।
-----
किसी एटीएम से नहीं मिली राशि
जवाहरपुरी में स्थित सिंडिकेट बैंक और एटीएम। समय दोपहर 1:45 बजे। रुपये निकालने के लिए पहुंचे सुबोध को निराशा ही हाथ लगी। सुबोध ने बताया कि वह लावेला चौक, टिकटगंज और इंद्राचौक के पास लगे एटीएम पर भी गयी पर कहीं रुपये नहीं मिले।
------
क्या बोले लोग
------- ----
हो रही है दिक्कत
नोटबंदी की वजह से पहले व्यापारी वर्ग परेशान था। अब जाकर कुछ-कुछ हालात सामान्य होने लगे थे लेकिन शहर में कई दिनों से एटीएम में कैश नहीं है। जिससे दिक्कत हो रही है।
- प्रमोद बजाज, व्यापारी
----
करें तो करें क्या
जो भी रुपये हैं, वह पहले ही बैंकों में जमा कर चुके हैं। उतने ही रुपये रखे थे जितने की जरूरत रहती है। अब एटीएम में खराबी से परेशानी हो रही है। अब आखिर क्या करें?
-शैलेजा सिंह, गृहणी
----
दुुकानदारी हो रही प्रभावित
व्यापारी वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। दुुकानदारी पर फर्क पड़ रहा है क्योंकि लोगों पर कैश कम है।
-प्रमोद कुमार, व्यापारी
---
कहां से लाएं कैश
जरूरत के हिसाब से कैश रखते हैं लेकिन जब वह खत्म हो गया। तो एटीएम की तरफ रुख किया तो पता चला कि वहां भी कैश नहीं है। यह काफी बड़ी परेशानी दायक है।
-राज कुमार सिंह
-------------
वर्जन--
पीएनबी के अधिकतर एटीएम में कैश है। उनसे रुपयों की निकासी हो रही है। वहीं अन्य बैंकों को भी निर्देश जारी किए हैं कि ग्राहकों को परेशान न होने दें। सभी एटीएम को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।
-श्याम पासवान, एलडीएम