फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम का हेल्थ केयर सेंटर पर छापा

विज्ञापन
दहगवां स्थित कृष्णा हेल्थ सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहगवां । बिना रजिस्ट्रेशन के यहां चल रहे एक हेल्थ केयर सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ की अगुवाई में पुलिस के साथ छापा मारा गया। मौके पर संचालक के पास किसी तरह के अभिलेख नहीं मिले। दो लड़कियां मौजूद थीं। उनके बयान दर्ज किए गए। सेंटर को बंद कराने के साथ ही संचालक को कागजात दिखाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ नेमी चंद्रा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि दहगवां स्थित कृष्णा हेल्थ केयर सेंटर पर गर्भपात कराने के साथ ही डिलीवरी की जाती हैं। इस पर उन्होंने निर्देश दिए गए थे। इसी के चलते एसीएमओ और पीसीपीएनडीटी प्रभारी डॉ.केके जौहरी, डॉ.कौशल गुप्ता ने थाना जरीफनगर पुलिस के साथ दोपहर दो बजे इस सेंटर पर छापा मारा। सीएमओ ने बताया कि छापे के समय सेंटर पर दो लड़कियां थीं। जिन्होंने अपने बयान में कहा कि वह काम सीखने आती हैं। टीम को डिलीवरी और गर्भपात करने के सारे उपकरण मिले। सेंटर संचालक गिरधारी लाल यादव सेंटर के रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा सके। वह किसी फार्मेसिस्ट के प्रमाणपत्र पर काम कर रहे थे।
सीएमओ ने बताया कि टीम को संचालक ने बताया कि उनके पास रजिस्ट्रेशन संबंधी सभी कागजात हैं। इधर, टीम ने सेंटर को तत्काल बंद कराने के साथ ही दो दिन के अंदर कागजात दिखाने की नोटिस दी। सीएमओ ने कहा कि आगे की कार्रवाई नोटिस का जवाब मिलने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन

---------------
सीएमओ का सहसवान सीएचसी पर छापा, चार का रोका वेतन
बदायूं। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने मंगलवार को सहसवान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छापा मारा। उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद दो कर्मचारी नदारद मिले। उनका वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रसव कक्ष में गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारी और दाई का भी वेतन रोका गया है।
तहसील दिवस के दौरान डीएम ने सीएमओ डॉ.नेमी चंद्रा और कोतवाल को अस्पताल का निरीक्षण करने के आदेश दिए। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के वक्त नर्सिग सहायक वीरेंद्र सिंह और अतुल पाठक नदारद मिले। जबकि उपस्थिति पंजिका में उनके हस्ताक्षर थे। इस पर दोनों का वेतन रोकने के साथ ही उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रसव कक्ष में गंदगी मिली। सभी उपकरण क्रियाशील थे किंतु गंदे थे। सफाई कर्मचारी के साथ ही दाई सोमवती का वेतन रोका गया है। तत्काल सफाई करने के साथ ही उपकरणों को साफ-सुधरा रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें