फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों से अंधेरे में डूबे चार गांव

Sat, 28 May 2016 12:33 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज, मोहम्मदगंज, बेहटा डंबरनगर, भोजपुर नारायनपुर में करीब 15 दिन से बिजली न आने से ये अंधेरे में डूबे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, इन गांवों में 24 घंटे में बमुश्किल एक घंटा बिजली आती है, जिसमें न तो गांवों में रोशनी हो पाती है और न ही ट्यूबवेलों का संचालन हो पा रहा है। 
विज्ञापन

बिजली न आने से किसानों की शिवालिक, मक्का, मूंगफली आदि की फसलें सूख रही हैं। दो साल से सूखे की मार झेल रहे किसानों की रोजी रोटी बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी की वजह से छिनी जा रही है। इससे सारे कार्य ठप पड़े हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से शिकायत की मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 
बिजली विभाग के अवर अभियंता से जब भी इस बाबत बात की जाती है तो वे रोजाना बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन देते रहते हैं। किसानों में बिजली विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। शिकायत करने वालों में घासी, मोहम्मद सफी, दूल्हे जनबा, लल्ला मियां, रामकिशोर, लालाराम, सतीश, रामऔतार, अनूब, अकरम खां, जाकिर,सब्बू, शमीम, महेंद्र, रामचंद्र, मैशाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें