बदायूं। जिले में सड़क विकास को लेकर एक और सौगात मिली है। एमएलसी वागीश पाठक के प्रयासों से शासन ने तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए करीब 1 करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन सड़कों का निर्माण मंडी परिषद के माध्यम से कराया जाएगा, इससे कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
स्वीकृत मार्गों में इस्लामनगर-बिसौली सड़क पर चिचैटा चौराहे से रामनगर मार्ग, रुदायन से रामनगर सैदपुर (मड़फोड़ा) मार्ग व इस्लामनगर-बहजोई मार्ग से संबंधित नगर मार्ग शामिल हैं।