फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में कैंटर और डीसीएम भिड़े, ड्राइवर की टांग टूटी

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त डीसीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसावां। घने कोहरे में ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत हो गई, इससे डीसीएम ड्राइवर का पैर टूट गया। आवागमन बाधित हुआ तो मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव मिल्किया मोड़ पर घने कोहरे के चलते ट्रक और डीसीएम में ड्राइवर साइड से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें डीसीएम चालक नफीस (30) पुत्र शरीफ निवासी कस्बा किठौल जिला मेरठ डीसीएम के केबिन में ही फंस गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण चंद राजभर ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। डीसीएम के हेल्पर सुरजीत ने बताया कि वह भी किठौल का ही रहने वाला हैं। डीसीएम को मेरठ से लेकर कानपुर जा रहा था। ट्रक चालक मुरादाबाद निवासी जाहिर ट्रक में पेपर (गत्ता) लेकर कानपुर से काशीपुर जा रहा था। टक्कर होने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों की टक्कर से मार्ग अवरुद्ध हो गया। पुुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर बाधित आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें