फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वेतन काटने के आदेश

विज्ञापन
विकास भवन का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। सीडीओ को बुधवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी के गोदाम में निरीक्षण के दौरान एक्सपायर कीटनाशक दवाएं मिली। पूछने पर विभागीय अधिकारी कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। सीडीओ ने प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं समाज कल्याण विभाग, डीआरडीए का निरीक्षण किया। इसमें कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनका वेतन, मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ शेषमणि पांडेय ने डीआरडीए, समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, कौशल विकास मिशन और आरईएस का औचक निरीक्षण किया। डीआरडीए कार्यालय में कनिष्ठ सहायक ग्रीशचंद्र, समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक मोहम्मद मुस्लिम, कौशल विकास मिशन में एमआईएस मैनेजर संजीव कुमार गुप्ता, अच्युत कुमार यादव, कार्यालय सहायक नीरज कुमार अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन / मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं। डीआरडीए कार्यालय का शौचालय गंदा होने तथा गैलरी में पुताई का कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद में सीडीओ ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी व जिला भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ने राजकीय केंद्रीय कृषि बीज भंडार का मुआयना कर स्टाक चेक किया। 184 क्विंटल गेहूं का बीज कागजों में दर्ज मिला। वहीं पंजिका में 17 दिसंबर के बाद कोई भी वितरण नहीं था। सीडीओ ने निर्देश दिए कि दो कर्मचारियों को लगाकर स्टाक के अनुसार गेहूं बीज का सत्यापन कर रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान एक्सपायर हो चुकीं कीटनाशक दवाएं भी मिलीं। उन्होंने कृषि रक्षा अधिकारी भीमसेन की जवाबदेही तय करते हुए जांच कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में सीडीओ ने जब अभिलेखों की जांच की, तो पाया कि बिना उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के आसफपुर, वजीरगंज और बिसौली में किए गए कार्य पर 12 लाख रुपये की राशि खर्च कर दी गई है। सीडीओ ने इसपर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला भूमि संरक्षण अधिकारी नरेंद्र पाल यादव को संबंधित सभी अभिलेख उनके समक्ष उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें