फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओरछी। कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व पीले वस्त्रधारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जो विभिन्न मांगों से होती हई देवी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।
कस्बा ओरछी में गुरुवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इससे पहले कथा वाचक पंडित माधव चेतन ने वैदिक मंत्रों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गोँ पर होती हुई निकली। जो वापस देवी के मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। इसमें विजेंद्र शर्मा, श्याम लाल, केपी प्रधान, विनोद कुमार मौर्य, महिपाल, बब्लू, अजय आदि मौजूद रहे। कथा रोज शाम सात बजे से होगी।
विज्ञापन

आसफपुर। क्षेत्र के ग्राम राजा की सीकरी में सात दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले पहले गांव में कलश यात्रा निकाली गई। राजा की सीकरी में 22 सितंबर से राम कथा का आयोजन होगा। जो आसफपुर- शाहबाद मुख्य मार्ग पर नवनिर्मित शिव मंदिर के परिसर में किया जाएगा। पंडित रवेंद्र कुमार शंखधार शास्त्री कथा कहेंगे। कथा से पूर्व गुरुवार को हवन-पूजन के बाद पीतवस्त्र धारी महिलाओं ने बैंडबाजे, डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालु हर-हर महादेव का उद्घोष कर रहे थे। कार्यक्रम सात दिन तक चलेगा। समापन पर 29 सितंबर को हवन, पूजन के बाद प्रसाद वितरण कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें