फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: कछला घाट पर 14 साल का किशोर लापता, गंगा में डूबने की आशंका, पुलिस कर रही इनकार

Mon, 17 Jun 2024 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कछला गंगा घाट से सोमवार को 14 वर्षीय किशोर लापता हो गया। वह एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सहलवानपुर का रहने वाला है। वह अपने ताऊ, भाई और पड़ोसियों के साथ कछला गंगा स्नान करने आया था। मंगलवार तक उसका पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
घाट पर खड़े लापता किशोर के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में भागीरथी कछला गंगा घाट पर 14 वर्षीय मोहित अचानक संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। उसके परिवार वालों का कहना है कि मोहित गंगा स्नान कर रहा था। तभी लापता हुआ लेकिन पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि किसी ने उसे गंगा में डूबते हुए नहीं देखा। फिलहाल किशोर की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन


एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सहलवानपुर निवासी मोहित पुत्र अजय कुमार रविवार सुबह अपने भाई रोहित और ताऊ विनोद कुमार के साथ गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने कछला गंगा घाट आया था। रविवार को दशहरा की वजह से गंगा घाट पर ज्यादा भीड़भाड़ थी। परिवार के सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। मोहित भी स्नान कर रहा था। 

दोबारा नहाने गया था मोहित 
उसका भाई और ताऊ गंगा स्नान करके बाहर निकल आए। मोहित भी बाहर आया था लेकिन वह फिर से नहाने चला गया। उसके बाद लौटकर नहीं आया। परिवार वालों ने उसे आखिरी बार स्नान करते देखा था। जब वह काफी समय तक लौटकर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसे तलाश किया। देर शाम तक उसकी तलाश चलती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


उसके भाई रोहित और ताऊ का कहना है कि वह कछला पुलिस चौकी भी गए थे लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और न ही उसकी तलाश कराई। कछला चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह का दावा है कि किशोर को किसी ने डूबते हुए नहीं देखा। उसका डूबना भी संदेह के घेरे में है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने भी यही बताया। उन्होंने कहा कि रविवार को एटा जिले का एक किशोर लापता हो गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें