फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक नहाते रहे... स्वीमिंग पूल में डूब गया 12 साल का बालक, गंभीर हालत में बरेली रेफर

Mon, 17 Jun 2024 03:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली कस्बे में बकरीद के दिन दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने गया 12 साल का हसन पानी में डूब गया। उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। उसकी हालत बेहद गंभीर है। उसे बरेली रेफर किया गया है।  
विज्ञापन
पूल से बेहोशी की हालत में निकाला गया बालक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कस्बे में बकरीद के दिन स्वीमिंग पूल में नहाते समय 12 साल का बालक डूब गया। पूल में नहा रहे युवकों ने उसे बाहर निकाला। उसकी बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे का है। उस दौरान बिसौली कस्बा निवासी हसन पुत्र मुजाहिद अपने दोस्तों के साथ बुध बाजार स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। तमाम युवक और किशोर स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। इसी दौरान हसन डूब गया। 

Bareilly: घूसखोरी में पकड़ा गया दरोगा... भड़के इंस्पेक्टर, कहा- पत्रकार और एंटी करप्शन मेरा क्या कर लेंगे
विज्ञापन


जब हसन में स्वीमिंग पूल में डूब रहा था, तब उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। युवक और किशोर नहाते रहे। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो उसके दोस्तों ने उसे स्वीमिंग पूल में तलाश किया, उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिवारवाले पहुंच गए। वह आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें