फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीबीएसई बोर्ड के 137 विद्यार्थी दोबारा चेक करवाएंगे काॅपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सीबीएसई की परीक्षा में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट होने वाले 137 छात्र-छात्राएं अब दोबारा अपनी कॉपियां चेक करवाएंगे। 21 से 27 मई तक हुए आवेदनों में जनपद के 27 स्कूलों के 137 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इन विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से पहले उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपियां दी जाएंगी। विद्यार्थी कॉपियों को देखने के बाद अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उसके बाद 700 रुपये फीस जमा करेंगे तो कापियां चेक होंगी।
विज्ञापन

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परिणामों से असंतुष्ट विद्यार्थियों के अंक बढ़ने का एक मौका दिया गया है। जिला समन्वयक पवित्रा यादव ने बताया कि अभी तक जनपद के 137 बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। 12वीं के विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी लेने के लिए 700 रुपये प्रति विषय के हिसाब से देना होगा। बताया कि 12वीं के लिए 28 मई से 3 जून तक अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताया कि अंकों के सत्यापन के लिए 500 रुपये प्रति विषय और पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न देना होगा। वहीं दसवीं के छात्रों के लिए यह प्रक्रिया 27 मई से 2 जून तक होगी। इसका शुल्क 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसको लेकर छात्र-छात्रएं सीबीएसई के वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें