बीआरबी मॉडल स्कूल में सीबीएसई जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट मंगलवार को शुरू हुआ। उद्घाटन देहरादून सीबीएसई क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह और एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। असम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मथुरा, बरेली, कासगंज आदि स्थानों से आई टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि देहरादून सीबीएसई क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि आज कल माता-पिता बच्चों को इलेक्ट्रानिक गैजेट खरीद कर देते हैं और अपना समय नहीं देते। जबकि बच्चों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक गैजेट से दूर रखा जाए। उनके साथ कम से कम रोजाना आधे घंटे का समय बिताएं। ताकि बच्चे उनसे चीजों को छुपाकर न रखें। बल्कि उन्हें अपना हमराज बनाएं।
एसडीएम सदर ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि बच्चे इसमें भी अपना उज्जवल भविष्य बना सकते हैं लेकिन पढ़ाई भी बेहद जरूरी है। इससे पहले कक्षा एक, दो, तीन के बच्चों द्वारा गणेश वंदना, कक्षा छह से नौ के बच्चों द्वारा ड्रिल और कक्षा 12 की छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पहले दिन ईस्ट जोन में अंडर 14 कैटेगरी में बच्चों ने हाथ दिखाए। कुल 19 मैच हुई। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक सुभाष बतरा, प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना, हिमांशु बतरा, गंधर्व बतरा, विजया शर्मा मौजूद रहे।
सिंगल्स में कुशाग्र राना (हाथरस) ने नामान (वाराणसी) को, हर्ष चौधरी (हाथरस) ने शिवांशू (वाराणसी) को, आर्यन आफताब (पटना) ने आदित्य सिंह (लखनऊ) को, शाहिल (पटना) ने आदित्य श्रीवास्तव (लखनऊ) को, वत्सल शर्मा (इलाहाबाद) ने हर्षवर्घन कंकरण (अलीगढ़), वत्सल शर्मा (इलाहाबाद) ने निखिल चौधरी (अलीगढ़), वत्सल मिश्रा (इलाहाबाद) ने शशांक सिंह(वाराणसी), सचिन गोपी (पटना) ने अर्श खान (वाराणसी) को, अबू रियान (पटना) ने नितिश कुमार ( वाराणसी) को, दुर्गेश यादव (फैजाबाद) ने सार्थक सिंह (हरदोई) को, तनिष्क वाजपेयी (फैजाबाद) ने अर्शदीप सिंह (हरदोई) को हराया।
डबल्स में कुशाग्र राना, हर्ष चौधरी (हाथरस) ने नामान, सुधांशु सिंह (वाराणसी) को, आर्यन आफताब, शाहिल (पटना) ने आदित्य सिंह, आदित्य श्रीवास्तव (लखनऊ) को, वत्सल शर्मा, तनिष्क (इलाहाबाद) ने हर्षवर्धन कंकरण, निखिल चौधरी को, राज प्रताप सिंह, वत्सल मिश्रा (इलाहाबाद) ने शशांक सिंह, रुकम मिश्रा (वाराणसी) को, सचिन गोपी, सौरभ कुमार वर्मा (पटना) ने अर्श खान, नितिश कुमार ( वाराणसी) को दुर्गेश यादव, तनिष्क वाजपेयी (फैजाबाद) ने सार्थक सिंह, अर्शदीप सिंह (हरदोई) को हराया।