फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादामियां के माता-पिता की मजार पर हुआ लंगर-कुरानख्वानी

Thu, 05 Jul 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक ओर जहां लोग अपने स्वार्थ के लिए जाति और धर्म का सहारा लेकर लोगों के दिलों में नफरत पैदा करने में लगे हैं। वहीं विकासखंड जगत क्षेत्र के गांव बमनी में दादा मियां के माता-पिता की मजार पर गुरुवार को लंगर और कुरानख्वानी में हजारों हिंदू-मुस्लिम लोगों ने हिस्सा लेकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

सखानू में दादा मियां की मजार है। उनके माता-पिता मूलरूप से बमनी गांव के रहने वाले थे। वहीं पर उनकी मजार है। लोगों ने इसके लिए अपना खेत छोड़ दिया था। साथ ही पीने के पानी को हैंडपंप भी लगवाया था। आज उनकी मजार पर लंगर और कुरानख्वानी का आयोजन किया गया। दोनों धर्मों के लोग एक-दूसरे को लंगर और कुरानख्वानी करा रहे थे। इस मौके पर हजरत जिया मियां, हाफिज फैजान अशरफ आदि प्रमुख लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें