फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक जीआईसी पहुंचे डीएम, बच्चों के पढ़ाया

Wed, 04 Jul 2018 11:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
dm
विज्ञापन
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को जिला पूर्ति कार्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला पूर्ति कार्यालय में डीएसओ और चार कर्मचारी नदारद मिले। वहीं जीआईसी में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित था। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जीआईसी में डीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाया भी।
विज्ञापन

डीएम सुबह 10.45 बजे जिला पूर्ति कार्यालय जा पहुंचे। उस वक्त जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह, लिपिक जितेंद्र, पुष्पेंद्र, नरेंद्र कुमार एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अकील दफ्तर में नहीं थे। इस पर डीएम ने डीएसओ और सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए, साथ ही एक दिन का वेतन भी काटा।
इसके बाद डीएम राजकीय इंटर कॉलेज गए। जहां डीएम ने कक्षा नौ और 11 में जाकर बच्चों से बातचीत की। डीएम ने कहा कि सभी बच्चे रोजाना यूनिफार्म पहनकर और साधारण बाल कटवाकर स्कूल आएं। विद्यालय आते समय अपने माता-पिता और बड़ों के पैर छूकर घर से निकलें। डीएम ने कहा कि कक्षा 9, 10, 11 और 12 की पढ़ाई बहुत महत्वपूर्ण होती है। इन्हीं कक्षाओं की पढ़ाई से भविष्य उज्जवल होता है। डीएम ने प्राधानाचार्य को निर्देश दिया कि एक रजिस्टर बनाएं। इस पर बच्चे के अभिभावक का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज रहे। प्रत्येक अध्यापक कक्षा में पढ़ाने से पहले पांच बच्चों के घर बात करके फीडबैक ले। इससे उनके अभिभावक भी खुश होंगे और बच्चे की पढ़ाई और उनके व्यवहार के बारे में भी पता चल जाएगा। डीएम ने कहा कि महीने में एक बार अध्यापक बच्चे और उनके माता पिता के साथ बैठक अवश्य करें। निरीक्षण के समय डीएम ने शिक्षक बनकर बच्चों से कई सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने सही जवाब दिया। जीआईसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरला देवी गैर हाजिर मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें