फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने नाबालिग के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। इसे लापरवाही कहें या फिर अज्ञानता!..शनिवार को पेट्रोल निकालते समय जलाई गई माचिस की तीली से कई लोगों की जान पर बन आई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसमें छह बच्चों समेत आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिवार वालों ने एक नाबालिग के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस की माने तो ग्राम भानपुर निवासी गंगाराम के परिवार के बच्चे शनिवार शाम रानेट मोड़ पर लगे मेले में नौटंकी देखने जाने वाले थे। परिवार वाले गांव के जिस नाबालिग पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं। वह भी देवेंद्र के साथ नौटंकी देखने जाना चाहता था। इसलिए वह भी पूरी तैयारी के साथ गंगाराम के घर पहुंचा था। गंगाराम के बेटे देवेंद्र ने बाइक देखी तो उसमें पेट्रोल नहीं था। वह दूसरी बाइक से पेट्रोल निकालने लगा। उस समय काफी अंधेरा था। देवेंद्र ने कहा कि अंधेरा है जरा रोशनी दिखाओ। इस पर उस नाबालिग ने माचिस की तीली जला दी। फिर क्या था कि अचानक पेट्रोल ने आग पकड़ ली। इससे देवेंद्र के हाथ से पेट्रोल भरी बोतल छूट और उस समय तमाशबीन बने बच्चों समेत आठ लोग झुलस गए। झुलसे सभी बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। गंगाराम ने नाबालिग पर जानबूझकर तीली जलाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

परिवार वाले जिस तरह आरोप लगा रहे हैं उनकी पुष्टि नहीं हो रही है। अब तक जांच में पता चला है कि लड़के ने अनजाने में तीली जलाई थी। पेट्रोल तो तुरंत आग पकड़ लेता है। इससे परिवार वाले उस पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओपी गौतम, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें