फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरेंगे मोहर्रम के जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शुक्रवार को मोहर्रम के कुल 63 जुलूस निकाले जाएंगे। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर जुलूस के रास्ते पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। संवेदनशील इलाकों में पीएसी तैनात रहेगी। सभी थानेदारों को भ्रमण करते रहने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को 63 स्थानों से मोहर्रम का जुलूस निकलेगा। पुलिस विभाग ने इसकी पहले से तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए संवेदनशील इलाके भी चिह्नित किए गए हैं। जिलेभर में निकाले जाने वाले 63 स्थानों को चिह्नित किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर अपने-अपने इलाकों में तैनात रहेंगे। सभी क्षेत्रों के सीओ अपने इलाके में नजर बनाए रखेंगे। उनके कार्यालयों का स्टाफ, एसएसपी कार्यालय का स्टाफ और अभियोजन कार्यालय का स्टाफ भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके अलावा मुरादाबाद से करीब 50 एसआई बुलाए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग इलाकों में भेजा जाएगा। बाकी दो प्लाटून पीएसी को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा। कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी। अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें