अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 64 वें जनपदीय युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं छात्र वर्ग में एसके इंटर कॉलेज और छात्रा वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन रहा।
गुरुवार को समारोह के दूसरे/ अंतिम दिन मुख्य अतिथि डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इससे पूर्व डीआईओएस राममूरत और कार्यक्रम संयोजन रणवीर सिंह ने डीएम को बैज लगाकर सम्मानित किया। इसके बाद में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजाराम महिल इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर निर्वेश सिंह राठौर, अजय पाल सिंह, खिजर अहमद, मोहम्मद इरशाद, सुरेंद्र कुमार, राजकपूर वर्मा, हरिबाबू सक्सेना,एससी मिनोज आदि मौजूद रहे। संचालन अवधेश कुमार सक्सेना, सुधाकर शर्मा आदि मौजूद रहे।
यह छात्र-छात्राएं रहे विजेता
सीनियर छात्र वर्ग में एनए इंटर कॉलेज के प्रवीण कुमार ने 800,1500,3000 मीटर की दौड़ में प्रथम रहे। एसके इंटर कॉलेज के आकाश ने 200, 400 मीटर और 400 मीटर हर्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छाया ने 100,200,400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की सुबहाना ने गोलाफेंक, चक्का फेंक, हेमर थ्रो में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की सितारा ने लंबी कूद, ऊंची कूद ओर 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर में सिंग्लर की लक्ष्मी ने लंबी कूद, 100 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज की सुनीता यादव ने 800,1500 और तीन हजार मीटर दौड़ और भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की निशा बी 100, 200 और 100 मीटर बाधा दौड़ में व्यक्तिगत चैंपियन रही।