फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आयुष्मान योजना से जिले के 12.05 प्रतिशत लोगों को मिला लाभ

Tue, 10 Feb 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत जिले में अब तक 8,89,657 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से 12.05 प्रतिशत लोग योजना के तहत अपना इलाज करा चुके हैं।
विज्ञापन




जिले में 10,96,174 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। इसको लेकर शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में जिले में अब तक 8,89,657 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं, अब तक 1,07,244 लोग आयुष्मान योजना के तहत इलाज करा चुके हैं। इस तरह जिले की कुल आबादी का करीब 12.05 प्रतिशत हिस्सा इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ उठा चुका है।
अधिकारियों का कहना है कि गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन और महंगे उपचार के लिए यह योजना बेहद उपयोगी साबित हो रही है।वर्तमान में आयुष्मान योजना के तहत जिले में सरकारी के अलावा 14 प्राइवेट अस्पताल पंजीकृत हैं। जहां कार्डधारक मरीजों का कैशलेस इलाज किया जा रहा है। इससे मरीजों को इलाज के लिए विकल्प भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







-



ये हैं प्राइवेट अस्पताल

-अशोका हॉस्पिटल
-बालाजी आई केयर सेंटर

-डॉ. आशीष सारस्वत नर्सिंग होम

-डॉ. राम निवास गुप्ता हॉस्पिटल
-गुप्ता मैटरनिटी एंड नर्सिंग होम, नैना आई केयर

-जौहरी नर्सिंग होम
-जीवन ज्योति आई हॉस्पिटल

-मिलिनियम हॉस्पिटल

-निजाम नर्सिंग होम
-रामा नर्सिंग होम

-श्री दत्तात्रेय सेवा समिति
-सुधीर नर्सिंग होम
-पूनम नेत्रालय
-गणेश आई केयर हॉस्पिटल


-

वर्जन-



-जिले में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जिन लोगों के कार्ड बने है वह इनका उपयोग भी कर रहे हैं।

-डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें