फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 12 साल की बालिका से दुष्कर्म, आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की बालिका को अकेला देख घर में घुस आए युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देकर घर से भाग गया। मां-बाप लौटे तो बालिका ने घटना की जानकारी दी। थाने पहुंचे परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ बदायूं किसी काम से गए थे। घर पर उनकी 12 साल की बेटी अकेली थी। 10 साल का बेटा स्कूल गया था। इसी दौरान रोहित घर में घुस आया। वह बेटी को कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। इसी दौरान उनका बेटा भी स्कूल से आ गया।
आरोप है कि आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। कहा, किसी को कोई बात नहीं बतानी है। जब तक वह शोर मचाती तब तक आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें