वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव हतरा में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप पति समेत ससुरालियों पर लगाया है। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। मामले जांच पुलिस टीम कर रही है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली के रहने वाले संजीव कुमार ने अपनी बेटी सावित्री 24 की शादी डेढ़ साल पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी चमन के साथ की थी। शनिवार शाम सात बजे विवाहिता का शव उसी के कमरे में पड़ा मिला। सूचना मायके पक्ष को दी गई। जिसपर परिवार के लोग गांव पहुंच गए। पिता ने पुलिस को सूचना दी कि बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पिता ने आरोप लगाया कि सावित्री का पति रोजाना शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था तथा पैसों की मांग करता था। उनका कहना है कि मारपीट कर उनकी बेटी की हत्या की गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तहसील प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। नायब तहसीलदार सृजन यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर जिला मुख्यालय भेजा है। सीओ बिसौली संजीव कुमार ने बातया कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने क बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।