फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नालों पर कब्जे बन रहे तलीझाड़ सफाई में बाधा

Mon, 17 Jun 2024 05:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
आंबेडकर पार्क के सामने नाले पर किया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बारिश से पहले शहर में नाला सफाई कार्य कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि शहर में अधिकांश जगहों पर नालों पर स्लैब डालकर कब्जा कर लिया गया। ऐसे में इस बार भी जलभराव की समस्या शहरवासियों के सामने आ सकती है।
विज्ञापन

दरअसल, अवैध अतिक्रमण कर कोई होटल चला रहा है तो कोई दुकान। कई नालों पर स्थायी दुकान तक बन गई है। ऐसे में जब तक पहले अवैध कब्जे नहीं हटाए जाएंगे तब तक नाला सफाई का अभियान पूरा होता हुआ नहीं दिखेगा।
डीएम के निर्देश पर नालों की सफाई को लेकर भले ही शहर नगर पालिका प्रशासन संजीदगी बरतने के दावे कर रहा हो, पर नालों से स्थायी अतिक्रमण हटाए बगैर उसका यह अभियान किसी भी हाल में सफल होता नहीं दिखाई दे रहा है। जबकि, नाला सफाई का काम पालिका प्रशासन के अनुसार अंतिम चरण में चल रहा है। शहर में 70 प्रतिशत से अधिक नालों पर अस्थायी से लेकर स्थायी तक कब्जा है। ऐसे में पालिका कर्मचारी उन जगहों पर नालों की सफाई नहीं कर रहे हैं। सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर है नालों पर कब्जा
-जिला अस्पताल से महिला अस्पताल के बीच
-पनवाड़ी बिजली उपकेंद्र के आसपास
-ब्राह्मण धर्मशाला के आसपास
-छह सड़का से गांधी ग्राउंड रोड पर
-चुना मंडी
-सुभाष चौक
-परशुराम चौक
-स्टेशन रोड

आंबेडकर पार्क के सामने नाले पर किया गया अतिक्रमण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें