फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में टूट पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आया 12 साल का बालक, करंट लगने से मौत

Thu, 04 Sep 2025 06:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पड़ौआ गांव में बृहस्पतिवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 12 साल के बालक की जान चली गई। वह अपने खेत पर गया था। इसी दौरान वह खेत में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पड़ौआ गांव में खेत पर जाते समय बालक की हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीण बिजली निगम के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया व आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


गांव पड़ौआ निवासी सत्यम का 12 वर्षीय पुत्र शिवम बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत की तरफ गया था। इसी दौरान वह रास्ते में टूट पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- UP: बरेली जंक्शन जीआरपी थाने में पिस्टल से चली गोली... दो घायल, इंस्पेक्टर और तीन सिपाही निलंबित
विज्ञापन


तीन दिन से टूटा पड़ा था बिजली का तार
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के बाहर खेतों में एचटी लाइन का तार तीन दिन से टूटा पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार की, लेकिन निगम ने समय रहते मरम्मत नहीं कराई। समय रहते अगर तार को ठीक कर दिया जाता तो मासूम की जान बच सकती थी। अब गांव के लोग विभागीय जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सिविल लाइंस थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पड़ौआ गांव में एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर एक बालक की मौत हो गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें