फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 12 थानेदार इधर  से उधर, दो का चार्ज छिना

Tue, 22 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी महेंद्र यादव ने जिले के थानों में बड़ा फेरबदल किया है। 12 थानेदारों को इधर से उधर करने के साथ सोमवार रात एसएसपी ने दो थानेदारों से चार्ज भी छीन लिया। एसओ कुंवरगांव रहे राजेश कुमार को सदर कोतवाली और एसओ वजीरगंज नरेश कुमार को सहसवान कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है। 
विज्ञापन

हाल ही में चार्ज संभालने वाले इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामगोपाल शर्मा को इस्लामनगर थाने की कमान सौंपी गई है। नरेश सिंह यादव को पुलिस लाइंस से इंस्पेक्टर सहसवान का चार्ज दिया गया है। एसएसपी के रीडर जमीरुल हसन को सिवि लाइंस का इंस्पेक्टर बनाया है। एसओ जरीफनगर रहे नरेंद्र सिंह को इसी पद पर वजीरगंज भेजा गया है। कंट्रोल रूम में तैनात नरेशपाल सिंह को जरीफनगर एसओ बनाया है। कश्मीर सिंह को सहसवान से हटाकर फैजगंज बेहटा की जिम्मेदारी दी गई है। एसओ प्रदीप सिंह यादव को फैजगंज बेहटा से उघैती भेजा गया है। पुलिस लाइंस से कृष्णकांत यादव को बिनावर भेजा है। ललित मोहन सिंह को बिनावर से उसहैत का एसओ बनाया गया है। हरिभान सिंह को उसहैत से हटाकर कुंवरगांव का एसओ बनाया गया है।

श्रवण के भाई का सरेंडर, जेल भेजा गया
बदायूं। सराफा व्यापारी श्रवण गुप्ता की हत्या के मामले में आरोपी भाई पवन गुप्ता ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने पवन गुप्ता को जेल भेज दिया है। दातागंज के सराफा व्यापारी श्रवण गुप्ता की आठ नवंबर 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। श्रवण से करीब 35 लाख रुपये के नकदी-जेवर भी लूट लिए गए थे। मामले में अनिल, निर्वेश उर्फ डॉक्टर और नाजिम को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। विवेचना में सामने आया था कि पवन गुप्ता का भी हत्या में हाथ है। 
विज्ञापन


दो पक्षों में फायरिंग, एक घायल
फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र के गांव सैद सराय में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में अनेक सिंह नाम का ग्रामीण घायल हो गया। गांव के अनेकपाल सिंह (32) पुत्र हरपाल सिंह का दो दिन पहले नाली के विवाद में वेदराम से झगड़ा हो गया था। मंगलवार को दोनों पक्षों में फायरिंग से अनेकपाल घायल हो गया। सिपट्टर, नेमपाल, नरेश और वेदराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें