फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारंटी ने दर्ज करा दी   अधिवक्ता पर रिपोर्ट

Mon, 21 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने में पहुंचे एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार न करके उसकी ओर से अधिवक्ता के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कर ली। अधिवक्ता ने मामले की शिकायत एसएसपी को शिकायती पत्र देकर की है और अपनी जान को खतरा बताया। साथ ही वारंटी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। 
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी के निवासी अधिवक्ता महिपाल सिंह ने एसएसपी को बताया कि उनका मुकदमा धर्मवीर नाम के व्यक्ति के साथ चल रहा है। धर्मवीर के खिलाफ सीजेएम कोर्ट से 27 अक्तूबर को हत्या का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। उल्टा, अधिवक्ता महिपाल सिंह के खिलाफ मारपीट की एनसीआर इसी थाने में धर्मवीर की ओर से दर्ज कर ली। पुलिस ने वारंटी को थाने में जाने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया। सिंह ने कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। इसलिए मामले में वारंटी को तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। यहां बता दें कि अधिवक्ता महिपाल सिंह के खिलाफ धर्मवीर ने हत्या का मुकदमा पूर्व में दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें