फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में 119 शिक्षक-शिक्षिकाएं शहरी संवर्ग में शामिल

Sat, 27 Dec 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के तीन ब्लॉक जगत, सालारपुर और उझानी के कई परिषदीय विद्यालय अब शहरी सीमा में आ गए हैं। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के 119 शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी शहरी संवर्ग में सम्मिलित कर लिया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जगत ब्लॉक से 53, सालारपुर ब्लॉक से 21 और उझानी ब्लॉक से 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं का शहरी संवर्ग में समायोजन किया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों और शिक्षकों को इसकी सूचना समय से उपलब्ध कराएं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं का ग्रामीण से शहरी संवर्ग में समायोजन हुआ है। उन्हें नगरीय संवर्ग की वरिष्ठता सूची में सबसे नीचे रखा जाएगा। उनकी वरिष्ठता की गणना शहरी संवर्ग में शामिल होने की तिथि से जूनियर स्तर से की जाएगी। इससे पहले से शहरी संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों की वरिष्ठता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ब्लॉकवार विद्यालयों का विवरण भी जारी किया गया है। हालांकि, कुछ शिक्षकों ने वरिष्ठता को लेकर चिंता जताई है, क्योंकि इससे भविष्य में पदोन्नति और स्थानांतरण पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तीन ब्लॉक के कुछ स्कूलों को शहरी संवर्ग शामिल किया गया है। इससे शहरी विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता संतुलित होगी।
-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें