फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 118 एमएम हुई बारिश, चार साल का तोड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बारिश ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को 118 मिलीमीटर (एमएम) बारिश हुई। पिछले चार साल की तुलना में एक दिन में यह सर्वाधिक बारिश है।
विज्ञापन

अगस्त माह की शुरुआत के महज चार दिन में ही कुल 149.50 एमएम बारिश हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में यह छह गुना से भी ज्यादा है। वर्ष 2024 में अगस्त माह के चार दिनों में 20.50 एमएम बारिश हुई थी। पूरे माह 212.50 एमएम बारिश हुई थी। इस मानसून सत्र में अब तक जिले में कुल 372.25 एमएम बारिश हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यही रफ्तार बनी रही तो यह मानसून सत्र जिले के लिए पिछले कई वर्षों में सबसे ज्यादा बारिश वाला बन सकता है। बताया कि जुलाई में 174 एमएम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम ने आगामी दिनों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

पिछले साल औसत से कम हुई थी बारिश
जुलाई में औसतन बारिश 268.50 एमएम होनी चाहिए। 2024 के जुलाई माह में 123.25 एमएम ही बारिश हुई थी। अगस्त में 228.50 एमएम बारिश के सापेक्ष 212.50 एमएम ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें