फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ईश्वर ही दिखाते हैं सत्य की राह’

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आवास विकास में आयोजित बाबा फुलसन्दे वालों के दो दिवसीय सत्संग के पहले दिन बुधवार को बाबा ने कहा कि प्रभु की महिमा का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता। प्रभु ही हैं जो उजाले और अंधकार को अलग करके मनुष्य को सत्य की राह दिखाता है। अब मनुष्य पर निर्भर करता है कि वह अंधेरे की ओर जाए या उजाले की ओर। ज्ञान का दिव्य उजाला जिसे प्राप्त होता है उसका जीवन धन्य हो जाता है।
विज्ञापन

इससे पहले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक संजीव शर्मा ने बाबा का माल्यार्पण कर चांदी का मुकुट एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर के शिक्षक कुंवर सेन एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय शेखूपुर की नीतू गंगवार के निर्देशन में छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में सीपी सिंह, मीना सिंह, राजेश्वरी, गुरुचरण मिश्र, संजय अग्रवाल, अर्पित गुप्ता, अक्षत कुमार, सुधीर सक्सेना, आत्मप्रकाश, एमपी शर्मा, उदयवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें