फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान-सचिव की बिना मर्जी के रातोंरात डलवा दिया खडंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बीधानगला में बगैर ग्राम प्रधान की सहमति के ग्राम पंचायत की जमीन पर खड़ंजा डलवा दिया गया। उसके आसपास की जमीन के पट्टे दिलाए जाने का कई ग्रामीणों को झांसा दिया गया। इससे नाराज गांव के दर्जनों लोगों ने रोजगार सेवक की शिकायत खंड विकास अधिकारी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव के अलावा कई अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि रोजगार सेवक ने पंचायत की जमीन पर नियम विरुद्ध बिना प्रधान और सचिव की सहमति के रातोंरात खड़ंजा डलवा दिया है। इसके आसपास ग्राम पंचायत की जमीन है। कुछ लोगों को इस बात का झांसा दिया गया कि खड़ंजा बन जाने के बाद उस ग्राम पंचायत की जमीन पर पट्टे आवंटित करा दिए जाएंगे। प्रधान ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
------------------
यदि रोजगार सेवक ने ऐसा किया है तो गलत है। इस मामले की जांच एडीओ पंचायत और जेई से कराई जाएगी। प्रधान ने कार्यालय में इसकी शिकायत की है। जानकारी मिलने पर जांच के आदेश कर दिए हैं। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शंकर लाल पाल, बीडीओ आसफपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें