फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिवतेरस पर जयकारों से गूंजेंगे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 21 बीडीएनयूजेएचपीएच-02
विज्ञापन


अब शिवतेरस पर जयकारों से गूजेंगे शिवालय
कछला गंगाघाट से कांवड़ यात्रा का थम नहीं रहा सिलसिला
हाईवे पर होकर निकलीं 50 से अधिक टोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। सावन के चलते मंगलवार को कांवड़ियों की टोलियों के निकलने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि अब पहले की तरह शिवभक्तों की धूम नहीं रही, लेकिन 50 से अधिक टोलियां कांवड़ लेकर कछला गंगाघाट से रवाना हुईं। कांवड़ियों की ये टोलियां शिवतेरस पर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगी।
कछला गंगाघाट से कांवड़ियों की टोलियां सोमवार रात में भी निकलीं। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए हाईवे पर होकर बढ़ रहीं टोलियों में शामिल कांवड़ियों की संख्या कम तो रही लेकिन सभी पहले की तरह जोश से सराबोर थे। मंगलवार को भी पूरे दिन रुक-रुक कर टोलियां निकलीं। यह सिलसिला शुक्रवार तड़के तक चलेगा। जानकारों की मानें तो गुरुवार को कांवड़ियों की संख्या भी काफी रहेगी। शिवतेरस पर जलाभिषेक का खासा महत्व है। आचार्य प्रभुदास प्रवीण जी महाराज ने बताया कि सावन में शिवतेरस पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से कई गुना अधिक फल अर्जित होता है। इलाके के ज्यादातर शिवभक्त बुर्रा फरीदपुर और शाहजहांपुर जिले में पटना देवकली के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। --------------
विज्ञापन

कासगंज से भी पहुंचेंगे हजारों शिवभक्त
उझानी। पिछले सालों में शिवतेरस से एक दिन पहले कासगंज और एटा जिले के हजारों कांवड़िया जल भरने के लिए गंगाघाट पर पहुंचते रहे हैं। इसके चलते नगर पंचायत प्रशासन ने गोताखोरों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया है। गोताखोर शुक्रवार तक निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

-----------
तीसरे दिन भी नहीं मिली कांवड़िया की बाइक
उझानी। बरेली में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव बुझिया निवासी मोहन स्वरूप 19 अगस्त को अपने साथियों समेत जल भरने के लिए कछला आया। लौटते में मोहन स्वरूप की बाइक छतुइया के पास से चोरी हो गई। मोहन ने बताया कि वह टॉयलेट करने के लिए बाइक खड़ी करके खेत में चला गया था। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलवार सुबह कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें