फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शव आए तो रो पड़ा हसनपुर

विज्ञापन
हगंवा में विलाप करते मृतको के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। अतरौली से दवा लेकर लौटते वक्त ट्रक के नीचे आए तीन लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद हसनपुर पहुंचे तो पूरा गांव रो पड़ा। सड़क हादसों में 24 घंटे के अंतराल में दहगवां क्षेत्र के नौ लोगों की मौत से यहां रहने वाले सन्न हैं।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर के गांव हसनपुर टप्पा वैश्य निवासी बबिता (30) पत्नी बिरनामी पड़ोस की ही लक्ष्मी (32) पत्नी पप्पू के साथ अलीगढ़ के अतरौली में दवा लेने गई थीं। बबिता ने अपने देवर खूब सिंह (28) को साथ में ले लिया था। तीनों लोग बाइक पर सवार होकर शनिवार की सुबह घर से निकले थे। दवा लेकर लौटते समय रात अधिक हो गई थी। बताते हैं कि तीनों लोग जब संभल जिले के थाना गुन्नौर क्षेत्र में गांव दुबारी और बैरपुर के बीच से गुजर रहे थे तो पीछे से आ रहे कोयले से भरे ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। इस हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही चालक परिचालक मौके से फरार हो गए। इनमें से एक आगे खेत में बने कुंए में गिर गया। पुलिस ने उनको पकड़ लिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना की सूचना मृतकों के परिवारीजनों को दे दी गई। रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे ले लिया। रविवार को संभल के बहजोई मुख्यालय में तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम परिजन शव लेकर गांव पहुंच सके। इसी थाना जरीफनगर के गांव कुंवरपुर चांदन के छह लोगों की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। अभी उनका अंतिम संस्कार हुआ ही था कि शनिवार रात यह घटना हो गई। इससे दोनों गांवों में मातम छाया है।
---
तीनों परिवारों की हालत खराब

तीनों ही परिवारों की माली हालत ठीक नहीं है। सभी मेहनत मजदूरी कर अपना पालन पोषण कर रहे थे। खूबसिंह अपने पीछे दो बच्चों व पत्नी संगीता को रोता बिलखता छोड़ गया है। बबिता अपने पीछे चार बच्चों को तो लक्ष्मी तीन बच्चों को छोड़ गई है। फिलहाल गांव मे हर किसी की आंख नम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें