फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान सुरेश सैमरा रहे दंगल केसरी

विज्ञापन
हाथ म‌िलाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहगवां। यहां चल रहे माधव किसान मेले में आखिरी दिन सोमवार को 38 कुश्तियां हुईं। इनमें चार बराबर पर छूटीं।
विज्ञापन

दंगल की शुरुआत मेला संयोजक मयंक गुप्ता ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर की। पहली कुश्ती बिजेंद्र रानेट और सचिन बदायूं के बीच हुई, जिसमें बिजेंद्र रानेट विजयी रहे। सत्यपाल, ऊमरा ने बृजेश, गदिया रंगीन को चित किया। रिंकू रानेट ने शाहिद, गुन्नौर और जगदीश, दातागंज ने राहुल, बीसलपुर को पटकनी दी। मनीष, जिजौड़ा ने वेदप्रकाश, अलीगढ़ और मुस्कान, डूगराजांट ने लवी, खालौट को धूल चटाई। आदिल, वरला ने संतोष, मैकरा और तनुज, कादराबाद ने योगेंद्र, जरगवां को हराया, जिसे मेला कमेटी और दर्शको की तरफ से नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

दंगल के आखिरी दिन पहलवानों के दाव पेंच देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। आखिरी दिन दंगल केसरी सुरेश सैमरा रहे, जिन्हे शाल ओढ़ाकर और इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेला सयोजक मंयक गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता, जफर अली सैफी, मनोज भारद्वाज, राजू, सचिन, हरीश, बंटी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें